मैं
[Your Name]
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख उद्देश्य ⛰️🌿
1️⃣ भ्रष्टाचार, पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष
भर्ती परीक्षाओं में पेपर आउट, धांधली, भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ सख्त कानून लागू करवाना तथा सभी युवाओं को निष्पक्ष अवसर और रोजगार दिलाने की मांग करना।
2️⃣ न्यायपालिका और लोकतंत्र में निष्पक्षता सुनिश्चित करना*
सेवानिवृत्ति के बाद न्यायाधीशों और अधिकारियों को राजनीतिक या लाभ के पद देने की परंपरा खत्म कर न्यायपालिका की स्वतंत्रता और जनता के विश्वास को मजबूत करना।
3️⃣ हर वोट और संविधान की रक्षा
देश के हर वैध वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करना, चुनावी पारदर्शिता को मजबूत करना तथा लोकतंत्र को कमजोर करने वाली किसी भी गतिविधि के खिलाफ सख्त जवाबदेही तय करना।
4️⃣ महिलाओं की समान भागीदारी और सामाजिक न्याय
संसद, मंत्रिमंडल और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं को 50% प्रतिनिधित्व दिलाकर समान अधिकार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देना।
5️⃣ स्वतंत्र मीडिया और स्वच्छ राजनीति का निर्माण
गोदी मीडिया, राजनीतिक दबाव, दल-बदल और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाकर स्वतंत्र मीडिया, पारदर्शी राजनीति और जवाबदेह लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना करना।
